IND-W vs AUS-W LIVE Score, 1st ODI: गाबा में भारत ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग

Update: 2026-02-24 03:39 GMT
IND-W vs AUS-W LIVE Score, 1st ODI: T20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें 50 ओवर के फॉर्मेट पर टिक गई हैं। ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर मात देने का हौसला लेकर टीम इंडिया अब ODI सीरीज की चुनौती के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पहले ODI के आगाज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 2 बड़े झटके लगे हैं। एलिस पेरी और किम गार्थ दोनों ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि मेगन शट और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया गया है।
एलिसा हीली इस सीरीज के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। बता दें, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक कोई भी ODI सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 ODI सीरीज खेली जा चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका होगा। T20 में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से टीम ने प्रदर्शन किया, वही लय वह 50 ओवर के मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।
प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।
इंडिया महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
Tags:    

Similar News