भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी चल रही है और पहली पारी में इस टीम ने 19 ओवर में विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका की पहली पारी, पथुम निसानका का अर्धशतक
भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई और श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को 38 रन के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट करवा दिया। गुणाथिलका ने पहले विकेट के लिए निसानका के साथ मिलकर 71 रन की साझेदारी की। भारत को दूसरी सफलता चहल ने असलंका को दो रन पर पगबाधा आउट करके दिलाई। कामिल मिशारा को हर्षल पटेल ने एक रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करवा दिया। मेहमान टीम का चौथा विकेट दिनेश चंडीमल के तौर पर गिरा और उन्हें बुमराह ने 9 रन पर आउट कर दिया। पथुम ने 75 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें भुवी ने पगबाधा आउट किया।


Tags: