Ind vs SA 3rd ODI Live: केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। प्रोटियाज ने खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं।

साउथ अफ्रीका की पारी, गंवाया तीसरा विकेट
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने ओपनर बल्लेबाज जानेमन मलान को सिर्फ एक रन पर आउट करके प्रोटियाज को पहला झटका दिया। मलान का कैच विकेट के पीछे रिषभ पंत ने लपका। कप्तान तेंबा बवूमा के तौर पर टीम को दूसरा झटका लगा और वह आठ रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद एडेन मार्करम 15 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए।


Tags: