भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए थे। वान डेर डुसेन और टेंबा बावूमा क्रीज पर।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी काक और जानेमन मलान ने पारी शुरुआत की। टीम को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने मलान को आउट करके दिया। वह 6 रन बनाकर आउट हुए। लंबे समय बाद वनडे में वापसी कर रहे आर अश्विन ने डि काक को 27 रन पर क्लीन बोर्ड कर वापस भेजा। एडन मारक्रम को वेंकटेश अय्यर की शानदार थ्रो पर 4 रन के स्कोर पर रन आउट होकर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा।


Tags: