India vs Pakistan Final Live Scorecard:  एशिया कप 2025 फाइनल, भारत बनाम पाकिस्तान: अहम मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है। पाकिस्तान की टीम 134 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी है। शाहीन शाह अफरीदी भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारतीय स्पिनर्स ने इस मैच का रुख पलट दिया है। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने मिलकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी है।
पहले आधे हिस्से में पाकिस्तान ने तेजी से रन बनाए थे, लेकिन लगातार झटकों ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। अब जिम्मेदारी निचले क्रम के बल्लेबाजों पर आ गई है।
⚡ अब तक का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान – 134/7
फखर जमान, फरहान और सैम अयूब के विकेट गिरने के बाद दबाव बढ़ा
शाहीन अफरीदी भी आउट, भारत मजबूत स्थिति में
यह मुकाबला अब पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
Tags: