IND vs NZ 2nd T20: भारत 7 विकेट से जीता

Update: 2026-01-24 06:36 GMT

Sports स्पोर्ट्स: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच भारत ने 7 विकेट से जीत लिया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड ने तय 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया के ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने कीवी टीम का अच्छे से सामना किया। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। ​​इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

Tags:    

Similar News