ऑकलैंड: 124 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 65 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा। अर्धशतक लगाने के बाद गिल तेजी से रन बनाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया। अब श्रेयस अय्यर और शिखर धवन क्रीज पर हैं।
शुभमन गिल के बाद शिखर धवन भी अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 77 गेंद में 72 रन बनाए। टिम साउदी की गेंद पर फिन एलेन ने उनका कैच पकड़ा। धवन ने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। अब श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 140 रन है।
Tags: