पुणे में पहले वनडे मैच में भारत से मिले 318 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत की है. टीम के ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली. दोनों ने सिर्फ 14 ओवरों में ही 134 रन बना डाले. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी की. पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने जेसन रॉय (46) और बेन स्टोक्स के विकेट लिए. फिर शार्दुल ठाकुर ने दूसरे स्पैल में बेयरस्टो, मॉर्गन और बटलर के विकेट हासिल कर इंग्लैंड को बैकफुट में धकेल दिया.


Tags: