IND vs ENG 5th Test: पांचवें टेस्ट में हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, जानें ओवल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है। अब तक खेले गए 4 मैचों में से दो मेज़बान इंग्लैंड ने जीते हैं, एक भारत ने और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। इस तरह इंग्लिश टीम सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज़ का पाँचवाँ और आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। जहाँ शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नज़र सीरीज़ 2-2 से बराबर करने पर होगी। आइए इस मैच से पहले ओवल मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड जानते हैं।
भारत ने 4 साल पहले ओवल में जीत हासिल की थी
लंदन के ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं। अच्छी बात यह है कि 2021 में इस मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने 157 रन से जीत हासिल की थी।