IND vs BAN: मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट, बांग्लादेश ने भारत को दिया ये टारगेट

Update: 2025-02-20 13:10 GMT
Dubai दुबई। तौहीद ह्रदय और जैकर अली के बीच 154 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 35/5 के खतरनाक स्कोर से उबारकर 228 रनों पर पहुंचा दिया। ह्रदय ने संघर्षपूर्ण 100 रन बनाए, लेकिन मोहम्मद शमी ने भी पांच विकेट चटकाए।

बांग्लादेश ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत करते हुए एक महत्वपूर्ण टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, उन्होंने दावा किया कि रोशनी में बल्लेबाजी करना बेहतर होता है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।


Tags:    

Similar News