IND vs AUS LIVE Score, 3rd ODI: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम के सामने अब सम्मान बचाने की चुनौती है। 1 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। क्रांति, वैष्णवी और अमनजोत आराम कर रही हैं। हरलीन, रेणुका और स्नेह राणा वापस आ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आज लूसी हैमिल्टन डेब्यू कर रही हैं। जॉर्जिया वेयरहम को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बड़े स्कोर खड़े करने में नाकाम रही। इसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दोनों बार लक्ष्य आसानी से हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। यह लगातार 12वीं बार है जब भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज जीतने में असफल रही है। आंकड़े बताते हैं कि भारत आज तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया है। ऐसे में आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि अंतिम मैच जीतकर सीरीज का समापन जीत के साथ करे और आत्मविश्वास के साथ आगे की तैयारियों में जुटे।
प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
Tags: