इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने 5.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं।

गुजरात की पारी, गिल हुए आउट
गुजरात की तरफ से पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और मैथ्यू वेड उतरे, लेकिन गिल ने अपना विकेट 7 रन के स्कोर पर गंवा दिया। भुवी की गेंद पर गिल का कैच राहुल त्रिपाठी ने लपक गिया। गुजरात का दूसरा विकेट साई सुदर्शन के तौर पर गिरा जिन्हें टी नटराजन ने 11 रन पर कप्तान केन के हाथों कैच करवा दिया।


Tags: