GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

Update: 2026-05-29 13:37 GMT

GT vs RR LIVE Score:गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।  आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजर अपने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी है, जिन्होंने पिछले मैच में तूफानी पारी खेलकर टीम को हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में बड़ी जीत दिलाई थी। अगर वैभव एक बार फिर लय में आते हैं तो गुजरात टाइटंस के लिए चुनौती और बढ़ सकती है। राजस्थान का टॉप ऑर्डर इस समय अच्छे फॉर्म में नजर आ रहा है, जिससे टीम का आत्मविश्वास भी ऊंचा है।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़कर मैदान पर उतर रही है। टीम चाहेगी कि वह उस हार से सबक लेकर इस अहम मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करे। गुजरात के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों पर दबाव रहेगा, क्योंकि यह मैच सीधा फाइनल का टिकट तय करेगा। दोनों टीमों की रणनीति इस मैच में बेहद अहम होगी। राजस्थान रॉयल्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी पर भरोसा कर रही है, जबकि गुजरात टाइटंस संतुलित खेल और अनुभव के दम पर वापसी करना चाहेगी। मुकाबला कांटे का होने की पूरी संभावना है और जो टीम दबाव के क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही फाइनल में जगह बनाएगी।

गुजरात-राजस्थान प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Tags:    

Similar News