इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से शानदार प्रदर्शन

Update: 2022-06-25 19:00 GMT

इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से शानदार प्रदर्शनइंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को स्टोक्स के बतौर पूर्णकालिक कप्तान पहली ही सीरीज में जीत हासिल हुई। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में स्टोक्स ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए।

स्टोक्स ने 18 रन की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। स्टोक्स के टेस्ट मैच में 100 छक्के हो गए। उन्होंने टेस्ट में 100 विकेट के साथ 100 छक्के भी पूरे कर लिए। क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले स्टोक्स पहले खिलाड़ी हैं।स्टोक्स ने विस्फोटक शुरुआत की, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। नील वेगनर की गेंद पर विपक्षी कप्तान केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। स्टोक्स ने इस सीरीज में एक, 54, 46 , 75* और 18 रन की पारी खेली है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में बेन स्टोक्स तीसरे स्थान पर हैं। 100 छक्के लगाने वाले स्टोक्स तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने ऐसा किया है।मैकुलम ने 107 और गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के लगाए हैं। स्टोक्स ने गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है। जल्द ही वह उनके साथ-साथ अपने कोच को भी पीछे छोड़ सकते हैं। स्टोक्स के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 98 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस ने 97 छक्के लगाए हैं।


Tags:    

Similar News