From Under-19 कप से IPL तक, ये हैं शिखर धवन के करियर की 6 बड़ी बातें

Update: 2024-08-25 09:22 GMT
 Spotrs.खेल: शिखर धवन ने शनिवार (25 अगस्त) को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारत के इस पूर्व ओपनर बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 269 मैच में 10867 रन बनाए। इसमें 24 शतक और 55 शतक शामिल हैं। आईपीएल में भी धवन का रिकॉर्ड बेजोड़ रहा है। उन्होंने 222 मैच की 221 पारी में 67768 रन बनाए। इसमें दो शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। एक बार नजर डालते हैं शिखर धवन के क्रिकेट करियर की 6 बड़ी बातों पर
अंडर-19 वर्ल्ड कप
बांग्लादेश में 2004 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में, धवन ने उज्जवल भविष्य दिखा दिया। उन्होंने 84.16 की औसत और 93.51 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। दूसरे स्थान पर मौजूद एलिस्टेयर कुक से 100 से ज्यादा रन से आगे रहे। सात पारियों में, धवन ने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया और भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। धवन का स्कोर अंडर-19 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था, लेकिन 2022 में दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने तोड़ा दिया। उन्होंने धवन से एक रन ज्यादा बनाए।
टेस्ट डेब्यू पर शतक
शिखर धवन ने 2010 में भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन 2013 तक उन्हें भारतीय टीम में बहुत मौके नहीं मिले। मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की हुई। धवन अपने वनडे डेब्यू पर डक हो गए थे। लेकिन टेस्ट डेब्यू पर मोहाली में शानदार शतक जड़ा। 85 गेंदों उन्होंने टेस्ट डेब्यू सबसे तेज शतक जड़ने का रिक़र्ड बनाया। उन्होंने 187 रन बनाए, जो टेस्ट डेब्यू पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है और कुल मिलाकर आठवां सर्वोच्च स्कोर है।
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो
इंग्लैंड में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धवन ने ढाई साल में पांच वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 2010 और 2011 के बीच 5 वनडे में 69 रन बनाए थे। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार शतक लगाए। फिर पाकिस्तान के खिलाफ 48, श्रीलंका के खिलाफ 68 और बारिश से प्रभावित फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्होंने पांच पारियों में 90.75 की औसत और 101.39 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए और भारत को खिताब जीतने में मदद की।
लिस्ट ए में 150 गेंदों पर 248 रन
साल 2013 में लिस्ट ए में भी शिखर धवन का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से सिर्फ 150 गेंदों पर 248 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ए ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 433 रन बनाए थे। जब ​​धवन आउट हुए, तब पारी में अभी भी 32 गेंदें बची हुई थीं और धवन ने बाद में स्वीकार किया कि “अगर मैं अंत तक बल्लेबाजी करता, तो मैं तिहरा शतक बना सकता था।” उस समय धवन का 248 रन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लिस्ट ए स्कोर था और वर्तमान में यह रिकॉर्ड अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एन जगदीसन के 277 के नाम है। वनडे में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 264 रन जड़े हैं।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन
धवन ने बड़े टूर्नामेंट में बड़े स्कोर किए। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, उन्होंने 2015 में वनडे विश्व कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 2019 के एकदिवसीय विश्व कप में, उन्होंने अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया। आईसीसी के ODI टूर्नामेंट विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में कम से कम 1000 रन बनाने वालों में धवन का औसत 65.15 सबसे अधिक है। 20 मैचों में, उन्होंने छह शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 1238 रन बनाए। यह नहीं भूलना चाहिए कि धवन 2014 और 2018 एशिया कप में भी भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
शानदार आईपीएल करियर
धवन ने आईपीएल में पांच टीमों दिल्ली कैपिटल्स (और दिल्ली डेयरडेविल्स), मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। वह आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 222 मैचों में 35.25 की औसत और 127.14 की स्ट्राइक रेट से 6769 रन बनाए। 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाने के लिए उन्हें 167 आईपीएल पारियां लगीं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मैच में एक और शतक ठोक दिया, जिससे वह लगातार दो आईपीएल शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके (768) लगाने का रिकॉर्ड भी है। सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने की सूची में वे तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 53 बार ऐसा किया है।
Tags:    

Similar News

-->