New Delhi.नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम अपने चौथे आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है। इस टीम ने पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। यह टीम अपने पहले खिताब से बस एक कदम दूर है। ऐसे में आरसीबी के फैंस काफी उत्साहित हैं और इसलिए फाइनल के टिकट के लिए भी बेताब हैं। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।आरसीबी की टीम चौथी बार फाइनल खेलने जा रही है।

यह टीम इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है और खिताब जीतने का मौका गंवा चुकी है। सबसे पहले यह टीम साल 2009, फिर 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है। अब इस टीम के पास खिताब जीतने का एक और मौका है। ऐसे में फैंस जानना चाहेंगे कि वे फाइनल मैच के टिकट कहां से खरीद सकते हैं।टिकटों की बिक्री कहां और कब से शुरू होगी


Tags: