2021 की शुरूआत बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए काफी खुशियों भरी साबित हुई है। 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का की बेटी वामिका (Vamika) का जन्म हुआ। विराट और अनुष्का की बेटी के जन्म को करीब डेढ़ महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी क्यूट प्रिंसेस का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। वहीं फैस को वामिका की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतज़ार है ।


इसी बीच खबरें है कि वमिका अभी अपने माता-पिता के साथ अहमदाबाद में है जहां उसके पिता इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं। 24 फरवरी को दोनों टीम्स एक दूसरे का सामना करने जा रही है। जहां अनुष्का अपनी बेटी का साथ पति विराट को चीयर करने पहुंची हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है अब यहां से बेटी की फोटो देखने को मिलेगी।

बता दें - अपनी बेटी की प्राइवीसी का विराट और अनुष्का पूरा ध्यान रखा रहे है। विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी।1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपनी बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है।


Tags: