बिना शतक 600 रन, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

Update: 2025-09-08 02:25 GMT

दलीप ट्रॉफी 2025: दलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में सेंट्रल ज़ोन की टीम ने पहली पारी की बढ़त के दम पर जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही टीम ने बिना किसी शतक के 600 रनों का आंकड़ा छू लिया। पिछले 25 सालों में भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी टूटे। कप्तान रजत पाटीदार की टीम ने श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर की टीम को फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

1998-99 के घरेलू सीज़न में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा के खिलाफ बिना किसी शतक के 605 रन बनाए थे। उसके बाद अब सेंट्रल ज़ोन की टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। सेंट्रल ज़ोन की टीम ने 600 रन बनाए।

जिसमें सर्वोच्च स्कोर शुभम शर्मा के नाम रहा, उन्होंने 96 रनों की पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने भी 87 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 77 रन बनाए। उनके अलावा 3 अन्य बल्लेबाजों ने भी अर्धशतक लगाए। इस रिकॉर्ड के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें...

Tags:    

Similar News