मछली पकड़ने गए बाप-बेटे के हाथ लगा अजूबा! 20 लाख में सिर्फ 1 केकड़े का रंग होता है नीला

एक पिता और बेटे ने हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान अमेरिकी राज्य मेन के दक्षिणी तट से एक दुर्लभ और चमकीले नीले केकड़े को पकड़ा। पिता मार्क रैंड और बेटे ल्यूक रैंड ने कहा कि इस केकड़े को खाया नहीं जाएगा।

Update: 2022-08-18 03:03 GMT

 एक पिता और बेटे ने हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान अमेरिकी राज्य मेन के दक्षिणी तट से एक दुर्लभ और चमकीले नीले केकड़े को पकड़ा। पिता मार्क रैंड और बेटे ल्यूक रैंड ने कहा कि इस केकड़े को खाया नहीं जाएगा। इसके बजाय यह उनके फैमिली रेस्तरां के एक टैंक में रहेगा। पोर्टलैंड में इस रेस्तरां को मार्क रैंड की पत्नी संचालित करती हैं। पोर्टलैंड प्रेस हेराल्ड से बात करते हुए ल्यूक रैंड ने कहा कि मैंने कभी इस रंग के केकड़े को नहीं देखा और न कभी पकड़ा। उन्होंने कहा कि केकड़े को गुरुवार को कैस्को बे में पीक्स द्वीप पर पकड़ा था।

ल्यूक रैंड 20 साल से मछली पकड़ रहे हैं और अपने पिता की नाव पर एक साथी के रूप में उनका साथ देते हैं। उनके पिता मार्क रैंड 40 साल से मछली पकड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार केकड़ा एक स्वस्थ नर था। रेस्तरां में ले जाने से पहले ल्यूक और उनके पिता मछली खिलाकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मेन लॉबस्टर इंस्टीट्यूट के अनुसार नीले केकड़े को पकड़ने की संभावना 20 लाख में से 1 होती है।

कैसे नीला हो जाता है केकड़ों का रंग

मार्क और ल्यूक ने इस केकड़े का नाम 'Lucky Bluey' रखा है। ल्यूक को उम्मीद है कि यह केकड़ा डिनर के लिए आने वालों को आकर्षित करेगा। ज्यादातर केकड़े हरे और भूरे रंग के होते हैं लेकिन वे पीले, नारंगी, सफेद, रंग-बिरंगे या फिर नीले भी हो सकते हैं। एक खास तरह के प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा से केकड़ों में एक जेनेटिक दोष पैदा होता है जिसकी वजह से इनका रंग नीला हो 

Tags:    

Similar News