वीड‍ियो: रूस के मछुआरे को समुद्र में मिला रहस्‍यमय जीव, लोग बोले- मशरूम है या सेक्‍स टॉय

Update: 2022-05-04 10:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस के एक मछुआरे और फोटोग्राफर रोमन फेदोरत्‍सोव को समुद्र में गहरे पानी के अंदर एक अजीब सा जीव मिला है। इस जीव को देखकर लोग हैरान हैं और वे इसे एक 'प्रतिबंधित सेक्‍स टॉय' बता रहे हैं। रोमन मछली पकड़ने के दौरान अक्‍सर गहरे समुद्र से अजीब जीवों की तस्‍वीरों को लेकर अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शेयर करते रहते हैं जहां उनके 650,000 फॉलोवर हैं।

रोमन मछली पकड़ने वाले जहाजों की मदद से जाते हैं और कई बार सतह से 3 हजार फुट नीचे भी मछली पकड़ने का काम करते हैं। रूस के मुरमांस्‍क के रहने वाले 39 वर्षीय रोमन को पिछले दिनों समुद्र में कुछ सा अजीब जीव मिला। देखने में नारंगी रंग का यह जीव मशरूम की तरह से नजर आ रहा था। उन्‍होंने इस जीव की तस्‍वीर को सोशल मीडिया में शेयर किया। इसके बाद तस्‍वीर पर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई।
'यह पूरी तरह से एक सेक्‍स टॉय की तरह से है'
रोमन के फॉलोवर्स ने इस जीव को प्रतिबंध‍ित सेक्‍स टॉय करार दे दिया। इस तस्‍वीर को अब तक 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। रोमन ने अपनी 26 अप्रैल की पोस्‍ट में लिखा कि यह पानी के भीतर की दुनिया का असामान्‍य प्रतिनिधि मछली पकड़ने वाले जहाज की पकड़ में आया है। उन्‍होंने अपने इस रहस्‍यमय जीव का वीडियो भी पोस्‍ट किया है। एक व्‍यक्ति ने कॉमेंट किया, 'फॉरबिडन फ्लेशलाइट' है जो एक तरह का सेक्‍स टॉय होता था जिसे पुरुष इस्‍तेमाल करते थे।
यह जीव देखने में इसी सेक्‍स टॉय की तरह से है। एक अन्‍य व्‍यक्ति ने ट्वीट किया, 'यह पूरी तरह से एक सेक्‍स टॉय की तरह से है।' यह रूसी मछुआरा पिछले महीने भी चर्चा में आया था, तब उन्‍होंने नार्वे के समुद्र के पास मछली पकड़ते समय एक अजीब और अविश्‍वसनीय जीव की खोज की थी। बता दें कि अक्‍सर समुद्र में ऐसे जीव मिलते रहते हैं। पिछले दिनों जापान में भी एक जिंदा जीव समुद्र से बाहर आ गया था।जनता से रिश्ता वेबडेस्क।


Tags:    

Similar News

-->