अंतरिक्ष की दुनिया काफी बड़ी और रहस्यमयी है। ग्रहों, उपग्रहों, तारे और एस्टेरॉयड की संख्या अंतरिक्ष में अनगिनत है। अभी तक दुनिया का कोई भी देश पूरे अंतरिक्ष के बारे में नहीं जान पाया है। खगोल शास्त्री और वैज्ञानिक इनके बारे में अध्ययन करते हैं और समय-समय पर ऐसी जानकारियां निकल कर सामने आती हैं जिनके बारे में जानने के बाद हैरानी होती है। खोज के दौरान कई बार वैज्ञानिकों ने तो यहां तक दावा किया है कि कुछ ग्रहों और एस्टेरॉयड में सोना भरा हुआ है। मगर, इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका अभी खुलासा होना बाकी है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में एक यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट सी वरिंग ने अंतरिक्ष में एक चमकीली चीज दिखाई देने का दावा किया है। शुरुआत में तो ये अजीबोगरीब चीज वरिंग को सोना (गोल्ड) जैसी लगी, लेकिन जब इसकी असलियत का पता चला तो वो काफी हैरान रह गए। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में ये अजीबोगरीब चीज क्या थी..........
सी वरिंग के अनुसार, उन्हें 1 फरवरी को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक रहस्यमयी गोल्डन चीज दिखाई दी। इस अनोखी चीज को सी वरिंग ने नासा ISS लाइव कैम से कैप्चर किया था। इस के बारे में वरिंग ने यूट्यूब चैनल UFO Sighthings Daily पर इसकी तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में एक चमकीली चीज हवा में तैरती नजर आ रही है। सी वरिंग को लगा कि ये सोना है, लेकिन जब बाद में पता चला कि स्पेस में तैरती ये चीज असल में सोना नहीं है। ये किसी एस्ट्रोनॉट की पॉटी थी।
सी वरिंग ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया। सी वरिंग ने बताया कि जब उन्होंने इस चीज को पहली बार देखा तो ऐसा लगा कि ये अंतरिक्ष में तैरते सोने के टुकड़े हैं। ये देखने में किसी धातु की तरह दिखाई दे रहा था, लेकिन जब इसकी तस्वीरों को ध्यान से देखा गया तो ये किसी एस्ट्रोनॉट की पॉटी का हिस्सा था। हालांकि वारिंग इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि ये किसी एलियन की झलक हो जिसकी तस्वीर लाइव कैम में रिकॉर्ड हो गई।
अंतरिक्ष में काफी समय से नासा के वैज्ञानिक बेशकीमती धातुओं की खोज में लगे हुए हैं। दरअसल जब अंतरिक्ष में कोई स्पेसशिप जाता है तो वो मलबे में बदल जाता है। ऐसे में ये मलबे धरती पर न आकर अंतरिक्ष में ही घूमते रहते हैं।
इसके अलावा एस्ट्रोनॉट्स भी बचे हुए कचरे को अंतरिक्ष में ही छोड़ देते हैं जिनमें उनकी पॉटी भी होती है। सी वरिंग के अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने ऐसे ही किसी कचरे को सोना समझ लिया था।

Tags: