इस जगह एलियन होने का किया जाता है दावा, क्या आप भी जानते हैं ये बात?

आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'मैन इन ब्लैक' तो जरूर देखी होगी

Update: 2021-07-19 13:27 GMT

आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'मैन इन ब्लैक' तो जरूर देखी होगी। फिल्म में दिखाया गया है कि आम लोगों से दूर अमेरिकी सरकार का एक गुप्त ठिकाना होता है, जहां पर एलियंस आकर रुकते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद ये सवाल उठता है कि क्या हकीकत में भी कोई ऐसी जगह है, जहां पर एलियंस गुप्त रूप से रहते हैं। तो आपलोगों को बता दें कि कुछ इसी तरह की एक जगह है 'एरिया 51'। कई लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर अमेरिकी सरकार ने गुप्त रूप से एलियंस को छुपाया हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि यहां पर एलियंस के ऊपर कई सारे प्रयोग किए जाते हैं। एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसका नाम दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में शुमार होता है। एरिया 51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से एरिया 51 के बारे में विस्तार से बताएंगे।


एरिया 51 संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन्य अड्डे का उपनाम है। यह क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमय है। इस गुप्त स्थान पर अमेरिकी सेना के लोग ही नजर आते हैं। मान्यता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है।विशेषज्ञों का कहाना है कि इस जगह पर अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन हैं, अगर उनका पर्दाफाश हो जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।

आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर रिसर्च करते हैं। इस जगह के आस-पास अगर कोई बाहरी शख्स दिखे, तो उसे गोली मारने का भी आदेश है।

एरिया 51 के बारे में लोगों को तब पता चला, जब 1967 में सीआईए (CIA) के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था। इस मेमो में एरिया 51 का जिक्र था। एरिया 51 के आस-पास का इलाका आज भले ही विरान है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। यहां पर बड़ी तदाद में लोग रहा करते थे। अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई, तो उसने 1955 में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया।

एरिया 51 के आसपास के इलाकों में काफी गोपनीयता रखी जाती है। यहां पर किसी भी आम इंसान को भटकने नहीं दिया जाता। इस जगह के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रखे हैं, जिसमें अजीबोगरीब जीव देखें जा सकते हैं। ये जीव किसी दूसरे ग्रह से आए हुए लगते हैं। हालांकि, ये वीडियो कितने सच हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।


Tags:    

Similar News