वो अनोखे काम, जिसे इंसान करना चाहता है पूरा, पर अब तक नहीं हो पाए सफल

एक समय ऐसा भी था, जब विज्ञान कई मामलों में पीछे था।

Update: 2021-01-31 12:41 GMT

एक समय ऐसा भी था, जब विज्ञान कई मामलों में पीछे था। पहले लोग शायद ही ऐसा कभी सोचते होंगे कि बिजली जैसी भी कोई चीज हो सकती है, जिसके इस्तेमाल से इंसान बहुत कुछ कर सकता है और ना ही विमान के उड़ने, सिनेमा और टीवी का चलन और मोबाइल पर बात करने के बारे में कभी सोच पाते होंगे। लेकिन आज विज्ञान की मदद से वैज्ञानिकों ने इन सभी चीजों को संभव कर दिखाया है। हालांकि, आज भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनके जवाब तलाशने अभी बाकी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रहस्यमय कामों के बारे में बताएंगे, जिसे इंसान पूरा करना तो चाहता है, लेकिन शायद ही कभी कर पाए।


अमर होने की कल्पना

अमर होना उसको कहा जाता है, जो कभी नहीं मर सकता। महाभारत में सात ऐसे व्यक्तियों का उल्लेख मिलता है, जो अमर हैं। लेकिन विज्ञान के लिए अभी भी अमरता बस एक कल्पना ही है, जो शायद ही कभी सच हो पाए।

प्रकाश की गति से यात्रा करने की कल्पना

प्रकाश की गति से यात्रा करने का सपना तो इंसान कई सालों से देख रहा है, क्योंकि प्रकाश की गति इतनी ज्यादा होती है कि यह लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी को एक सेकंड में 50 से ज्यादा बार तय कर लेगी। लेकिन मौजूदा विज्ञान और तकनीक को देखकर लगता है कि शायद ही इंसान की ये कल्पना कभी सच हो पाए।

गायब होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने की कल्पना

महाभारत या रामायण धारावाहिक में आपने देखा होगा कि कैसे देवता गण या ऋषि-मुनि गायब होकर पलभर में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते थे, लेकिन क्या आज के समय में ऐसा संभव है कि अदृश्य हो जाए। दरअसल, विज्ञान ने अभी इतनी तरक्की नहीं की है कि ऐसा संभव हो पाए।

टाइम मशीन की कल्पना

वर्तमान से अतीत और भविष्य में पहुंचने की परिकल्पना तो इंसान हमेशा से करता रहा है। टाइम ट्रेवल और टाइम मशीन को लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं, लेकिन ये अभी भी एक कल्पना मात्र ही हैं। हालांकि, इंसान इसके लिए प्रयास कर रहा है। लेकिन मौजूदा विज्ञान को देखकर लगता है कि शायद ही ऐसा कभी हो पाए कि इंसान टाइम मशीन के जरिए भूत और भविष्य में जा सके।



 


 

 

Tags:    

Similar News

-->