न्यूजीलैंड के आसमान में दिखी घूमती हुई रहस्यमय रोशनी, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

Update: 2022-06-21 12:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। न्यूजीलैंड के आसमान में रविवार रात को एक रहस्यमयी रोशनी नजर आई जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। यह नजारा शाम करीब साढ़े सात बजे साउथ आइलैंड में सबसे प्रमुख तौर पर देखा गया। न्यूजीलैंड के नेल्सन शहर के ऊपर गैस के सर्पिलिंग प्लम ने आसमान को जगमग कर दिया। यह रविवार को शाम करीब 7:30 बजे तक दक्षिण की ओर 750 किमी की यात्रा करके स्टीवर्ट द्वीप पर पहुंचा।

डेलीमेल की खबर में इसकी जानकारी दी गई है। रोशनी को देखकर न्यूजीलैंड के लोग हैरान हो गए। कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है। इस रोशनी ने कई नए सवालों को जन्म दिया। अंधेरे आसमान में विशालकाय नीली और घूमती हुई रोशनी को देखने वाले एक शख्स ने गार्जियन से बात करते हुए कहा, 'वह किसी घूमती हुई विशालकाय गैलेक्सी की तरह लग रहा था और आसमान में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था।
मानव निर्मित था न्यूजीलैंड का अद्भुत नजारा
रोशनी को देखकर वह शख्स उत्साह से भर गया और दौड़-दौड़कर अपने पड़ोसियों को घर से बाहर बुलाने के लिए उनके दरवाजे खटखटाने लगा। दावा किया गया कि यह घटना प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव निर्मित थी। न्यू प्लायमाउथ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने एक संभावित स्पष्टीकरण जारी करते हुए फेसबुक पर लिखा, 'आज रात करीब 7:30 बजे आसमान में देखा गया 'स्पाइरल' संभवतः स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च का फ्यूल डंप है।'
न्यूजीलैंड के ऊपर से गुजरा स्पेसएक्स का रॉकेट
पोस्ट में कहा गया, 'इस तरह के नजारे पहले भी देखे जा चुके हैं। स्पेसएक्स के ग्लोबलस्टार 2 FM15 के उस समय के आसपास न्यूजीलैंड के ऊपर से गुजरने की संभावना थी।' लोगों ने ट्विटर पर इसकी फोटो शेयर करते हुए इसके पीछे का कारण पूछा है। यूजर्स ने स्पेसएक्स के साथ इसके कनेक्शन पर भी सवाल उठाए हैं।


Tags:    

Similar News