अध्ययन: हजारों फीट नीचे पानी में गोल-गोल घूमते हैं ये जीव
पानी में गोल-गोल घूमते हैं जीव
समुद्री जीवों को लेकर हाल ही में वैज्ञानिकों ने कुछ अनोखा पाया है. दरअसल वैज्ञानिकों ने पाया कि कुछ समुद्री जीव जैसे शार्क, कछुए , व्हेल, और पेंग्विंन्स एक गोलाकार में घूमते नजर आते हैं. ये रिपोर्ट iScience में प्रकाशित हुआ कि आखिर समुद्र के ये बड़े जीव गोलाकर में क्यों घूमते हैं. आइए यहां जानें....
ये अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के चोमोको नाराजाकी की अगुआई में हुआ है. जिसमें शार्क, कछुए , व्हेल, और पेंग्विंन्स जैसे जीव शामिल है.
जीवों के ऐसा करने के पीछे की वजह जानने के लिए नई 3डी तकनीक (3D Technique) का इस्तेमाल किया गया, ताकी इस तकनीक के जरिए इन जीवों की कई गतिविधि का पता चला सका.
इस अध्ययन में पाया गया कि जो भी समुद्री जीव ऐसे घूमते हैं इसके पीछे अलग-अलग कारण है, जिसमें भोजन की खोज करना, अपने घर की वापसी का रास्ता खोजना और दूसरे जीव को रीझाना आदि शामिल
अध्ययन के अनुसार ये जीव महासागरों की जियो मैग्नेटिक फील्ड को पकड़ने में भी सक्षम है. जिससे उन्हें दिशा पता करने में मदद मिलती है. इससे पहले भी इस पर कई अध्ययन और किए जा चुके हैं.