ISS से धरती की ओर रवाना शुभांशु शुक्ला, jantaserishta.com पर देखें LIVE
Axiom 4 मिशन: ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया।
धरती पर वापसी में लगेंगे 22 घंटे
स्पेसक्राफ्ट को वापस धरती पर आने में कुल 22 घंटों का समय लगेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनडॉकिंग के करीब 22 घंटों बाद प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया के तट के पास स्पलैशडाउन की उम्मीद है।
एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्षयात्री 26 जून को आईएसएस पर पहुंचे थे। आईएसएस पर इन अंतरिक्षयात्रियों ने कई प्रयोग किए। बता दें कि इस स्पेसक्राफ्ट की धरती तक वापसी की पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी।
सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत: शुभांशु
गौरतलब है कि रविवार को, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस से एक भावपूर्ण विदाई भाषण दिया। ये वह मौका था जब एक्स-4 चालक दल पृथ्वी पर वापस जाने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के प्रसिद्ध शब्दों को दोहराते हुए कहा कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
उन्होंने कहा, यह मेरे लिए कमाल की यात्रा रही है। जल्दी ही धरती पर मुलाकात करते हैं। अब यह यात्रा समाप्त होने वाली है। लेकिन हमारी मानव अंतरिक्ष उड़ान की यात्रा बहुत लंबी है। वहीं, नासा ने बताया कि ड्रैगन अंतरिक्ष यान 580 पाउंड से अधिक कार्गो के साथ पृथ्वी पर लौटेगा, जिसमें नासा के हार्डवेयर और मिशन के दौरान किए गए 60 से अधिक प्रयोगों का डेटा शामिल है।