जानें क्या होगा जब विशाल गैलेक्सी से टकराएगी हमारी आकाशगंगा?

टकरा जाएंगी दोनों आकाशगंगाएं

Update: 2021-01-11 04:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारी आकाशगंगा Milky Way ने अपने 13.5 अरब साल के इतिहास में कई छोटे तारा-समूहों को अपने में मिलाया है। एक बार फिर आकाशगंगा इसी दिशा में आगे बढ़ रही है और यह Sagittarius गैलेक्सी को अपने में मिले सकती है। हालांकि, यह जानना दिलचस्प होगा कि अगर यह विशाल पड़ोसी गैलेक्सी Andromeda से टकराती है, तो क्या होगा। Andromeda धरती से 25 लाख प्रकाशवर्ष दूर है और दोनों आकाशगंगाएं एक-दूसरे की ओर 5 लाख किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही हैं और इनकी टक्कर की पूरी संभावना है। (फोटो: NASA)

टकरा जाएंगी दोनों आकाशगंगाएं

Andromeda 2 लाख प्रकाशवर्ष बड़ी है और इसमें एक ट्रिलियन सितारे हैं जबकि Milky Way इसकी आधी है। एक लाख प्रकाशवर्ष बड़ी इस आकाशगंगा में 250 अरब सितारे हैं। जब दोनों आपस में टकराएंगी तो और बड़ा सितारा समूह पैदा होगा जिसे Milkomeda कहा जाएगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के मुताबिक दो अरब साल में दोनों आकाशगंगाएं एक दूसरे में मिल जाएंगी और हमारी धरती, सूरज और पूरे सौर मंडल को नया घर मिल जाएगा। 
क्या होगा टक्कर पर?

जब यह टक्कर होगी तो हमारा रात का आसमान पहचाना नहीं जा सकेगा साल 2012 में ऐस्ट्रोनॉमर्स ने संभावना जताई थी कि इस टक्कर से हमारा सूरज गैलेक्सी के किसी और कोने में पहुंच जाएगा। हालांकि, इससे हमारा सौर मंडल बिगड़ेगा नहीं। यह बात अलग है कि इस टक्कर को देखने के लिए मानवजाति रहेगी, यह काफी हद तक नामुमिकन है।  

4 अरब साल बाद क्या होगा?
 
चार से पांच साल बाद सूरज विशाल लाल तारा बन जाएगा। अपने आखिरी वक्त में इसके ईंधन खत्म हो जाएगा और यह बुध और शुक्र को खा जाएगा। इसका असर धरती पर भी होगा। इससे पहले Milkomeda कैसे दिखेगी, यह ESA और NASA ने अपनी तस्वीरों में दिखाया है। ESA ऐस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि आकाशगंगाओं का विलय शुरुआती ब्रह्मांड में ज्यादा होता था। यह ब्रह्मांड के विकास का बड़ा हिस्सा होता है। इसमें नए सितारे जन्म लेते हैं और पुराने मर भी जाते हैं।


Tags:    

Similar News