जोड़ों का दर्द, इन चार चीजों से जल्द मिलेगी राहत

हम कब किसी बीमारी के शिकार हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई खतरनाक बीमारियां मौजूद रहती हैं।

Update: 2021-10-19 12:50 GMT

हम कब किसी बीमारी के शिकार हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई खतरनाक बीमारियां मौजूद रहती हैं। वहीं, जब मौसम बदलता है तो कई बीमारियां एक्टिव हो जाती हैं और फिर ये हमें अपना शिकार बनाती है। जैसे- जोड़ों के दर्द की समस्या। अमूमन आपने देखा होगा कि आपके घर में बुजुर्ग, महिलाएं और यहां तक कि युवा भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में वो कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें इससे राहत मिल सके। वहीं, जब-जब मौसम बदलने लगता है तो जोड़ों के दर्द की समस्या और बढ़ने लगती है। इसलिए ऐसा कुछ किया जाए, ताकि जोड़ों के दर्द में राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

सिकाई कर सकते हैं

जोड़ों के पुराने दर्द में राहत पाने के लिए आप सिकाई का सहारा ले सकते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही जोड़ों के दर्द में ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में आप गर्म कपड़े की मदद से दर्द वाली जगह पर सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में गर्म कपड़े जरूर पहनें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट

जरूरी है कि आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें, ताकि आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सके। इसके लिए आप जैतून का तेल, फल, सब्जियां, चाय और अगर आप मांसाहारी हैं, तो फिर मछली का भी सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो आपके जोड़ों के दर्द के साथ ही आपकी सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।

शारीरिक गतिविधि

माना आपके जोड़ों में दर्द है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप शारिरिक गतिविधि नहीं करें। आप खुद को फिट रखने के लिए एक लंबी सैर कर सकते हैं। वहीं, अपने हाथ-पांव को रोजाना हल्का-हल्का हिला भी सकते हैं। वहीं, आप अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं कि आप जोड़ों के दर्द के अनुसार कौन सा व्यायाम कर सकते हैं।

कैल्शियम और विटामिन-डी

कैल्शियम और विटामिन-डी लेने से ये दर्द के साथ-साथ सूजन को भी कम करने में मदद करता है। यही नहीं, ये आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, अकेला विटामिन-डी जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम करता है। आपको रोजाना धूप में थोड़ी देर जरूर बैठना चाहिए।

Tags:    

Similar News