उल्लू के शिकार पर वन विभाग कसेगा शिकंजा, DFOऔर पार्क-सेंचुरी प्रशासन को दिए निर्देश

Update: 2022-10-19 10:17 GMT

हल्द्वानी। दिवाली पर उल्लू के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने को लेकर डीएफओ और पार्क-सेंचुरी प्रशासन को निर्देश जारी हो गए हैं।

अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में दिवाली पर उल्लू के शिकार की आशंका रहती है। उत्तराखंड में भी इस दौरान उल्लू पकड़ने और इसके शिकार की घटनाएं सामने आती रही हैं। शिकारी और तस्कर, कॉर्बेट, राजाजी टाइगर रिजर्व समेत अन्य वन प्रभागों के जंगलों में घुसकर उल्लू के शिकार की फिराक में रहते हैं। इसे देखते हुए पार्क प्रशासन सतर्क हो गया है।

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो ने बताया कि जंगलों के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में खास निगरानी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खास कर बॉर्डर क्षेत्रों पर ज्यादा गश्त करने को कहा गया है। उन क्षेत्रों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है, जो तस्करी को लेकर संवेदनशील हैं। बता दें कि दुनियाभर में उल्लू की 216 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से 32 प्रजातियां भारत में मिलती हैं। इसमें से उत्तराखंड में उल्लू की करीब 19 प्रजातियां पाई जाती हैं।

Tags:    

Similar News

-->