पहली बार मंगल की सतह पर चीन के रोवर ने किया ड्राइव, वायुमंडल के विषय का करेगा अध्ययन

रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने शनिवार को पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया।

Update: 2021-05-22 13:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रिमोट-नियंत्रित और मोटर चालित चीन के रोवर ने शनिवार को पहली बार मंगल की सतह पर ड्राइव किया। रोवर के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के अनुसार इसने चीनी समय के मुताबिक सुबह 10:40 बजे मंगल की सतह पर उतरना शुरू किया।

चीन अपने पहले मिशन में मंगल पर आर्बिटर, लैंडर और रोवर उतारने वाला पहला देश बन गया है। रोवर का नाम एक पौराणिक चीनी देवता के नाम पर झूरोंग रखा गया है।
240-किलो वजनी झूरोंग में छह वैज्ञानिक उपकरण हैं। इसमें एक हाई-रिजाल्यूशन टोपोग्राफी कैमरा लगा है, जो ग्रह की सतह और वायुमंडल का अध्ययन करेगा। सौर ऊर्जा से चलने वाला झूरोंग जीवन के प्राचीन संकेतों की भी तलाश करेगा। यह करीब तीन महीने तक काम करेगा।
चीन ने तियानवेन-1 अंतरिक्षयान को 23 जुलाई, 2020 को लांच किया था। इसमें आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं। सौर मंडल के किसी दूसरे ग्रह की ओर चीन का यह पहला कदम था।



Tags:    

Similar News

-->