Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 की तैयारियां पूरी, 14 जुलाई को दोपहर 2.35 पर किया जाएगा लॉन्च

चांद पर नया इतिहास लिखने जा रहा है भारत.

Update: 2023-07-06 11:57 GMT

नई दिल्ली: भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च करने की घोषणा की है। मिशन के लिए रॉकेट को असेंबल कर दिया गया है। अंतरिक्ष यान को भी पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा यान के सारे जरूरी टेस्ट कामयाब रहे हैं। 

क्या है चंद्रयान-3 मिशन?
चंद्रयान-3 मिशन इसरो के चंद्रयान-2 मिशन का फॉलो-अप मिशन है।  यानी पिछली बार जो गलती हुई थी उसे सुधारने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मिशन।  यह मिशन 75 करोड़ रुपए का है। 
इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ के अनुसार चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 के लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध या दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग कराया जाएगा। 
चंद्रमा पर जाकर क्या करेगा चंद्रयान-3?
1. चंद्रमा पर पड़ने वाली रोशनी और रेडिएशन का अध्ययन करेगा.
2. चांद की थर्मल कंडक्टिविटी और तापमान की स्टडी करेगा.
3. लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की स्टडी करेगा.
4. प्लाज्मा के घनत्व और उसके बदलावों का अध्ययन करेगा.
Tags:    

Similar News

-->