इतिहास रचने को तैयार भारत! चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार, रिहर्सल की गई

देखें तस्वीरें.

Update: 2023-07-11 11:45 GMT
श्रीहरिकोटा: इसरो ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग का रिहर्सल पूरा कर लिया है। यह रिहर्सल 24 घंटे चलता है। इसमें श्रीहरिकोटा के लॉन्च सेंटर से लेकर अन्य स्थानों के सभी केंद्र, टेलिमेट्री सेंटर और कम्यूनिकेशन यूनिट्स की तैयारियों का जायजा लिया जाता है। माहौल एकदम लॉन्च के समय जैसा होता है। बस रॉकेट को लॉन्च नहीं करते। ऐसा इसलिए करते हैं ताकि सभी सेंटर्स को उनका काम और उससे संबंधित क्रम याद रहे।
चंद्रयान-3 के साथ भी देसी लैंडर जाएगा। उसके भीतर रोवर रहेगा। लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और उसके बाद रोवर को तैनात करेगा। रोवर चांद की सतह पर मौजूद केमिकल और तत्वों का अध्ययन करेगा।
इसरो चीफ ने बताया कि इस मिशन से एक अन्य चंद्रयान मिशन की बुनियाद पड़ेगी जिसके डीटेल के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के बाद इसरो जापान के साथ मिलकर नए मून मिशन पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि अगले मून मिशन के लिए इसरो की जापान ऐरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ बातचीत चल रही है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
भारत ने 2008 में चंद्रयान-1 मिशन लॉन्च किया था। उस मिशन में चांद पर उतरना शामिल नहीं था। चंद्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी के सबूत ढूंढे थे। उसके बाद 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च हुआ। 47 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-2 के साथ गया लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला था लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ऐन वक्त पर उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी और ग्राउंड स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया था।
Tags:    

Similar News

-->