Chandrayaan-3 Launch Video: चांद के सफर पर निकला चंद्रयान-3, अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास

Update: 2023-07-14 09:14 GMT
नई दिल्ली: इसरो ने शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। चांद की सतह पर हिन्दुस्तान की छाप छोड़ने के लिए चंद्रयान-3 अपने सफर पर निकल चुका है, भारत अगर इस मिशन में सफल होता है तब वह यह कमाल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। इसरो ने LMV-3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है और अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ा कदम बढ़ाया है। 
चंद्रयान-3 के विक्रम के लेग्स को काफी मजबूत बनाया गया है। वह पहले की तुलना में अधिक वेग से उतरने में कामयाब हो सकेंगे। इसके अलावा, लैंडर में भी कई सुधार किए गए हैं। इसरो के चीफ सोमनाथ ने बताया है कि लैंडिंग वेग को 2 मीटर/सेकंड से बढ़ाकर 3मीटर/सेकंड कर दिया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि 3मी/सेकंड की स्पीड पर भी लैंडर दुर्घटनाग्रस्त नहीं होगा या इसके लैग्स नहीं टूटेंगे। इसके अलावा, इसके इंजन और सॉफ्टवेयर पर भी काम किया गया है। सेंट्रल या पांचवें इंजन को हटा दिया गया है, जिसे चंद्रयान 2 के दौरान आखिरी समय में जोड़ा गया था।
Tags:    

Similar News

-->