एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में नहीं खा सकते हैं ये फूड्स, जानें वजह

अंतरिक्ष में नहीं खा सकते हैं ये फूड्स

Update: 2022-04-01 15:04 GMT
अंतरिक्ष और एस्ट्रोनॉट्स को लेकर हमेशा से मन में बहुत सवाल आते हैं। लोगों में स्पेस और एस्ट्रोनॉट के बारे में जानने की जिज्ञासा अधिक होती है। दिमाग में कई के तरह सवाल आते हैं कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में क्या खाते हैं और कैसे फूड अपने साथ लेकर जाते हैं। नासा के अनुसार स्पेस में कुछ चीजें ले जानें पर प्रतिबंध है, आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि भला ऐसी कौन सी खाने की चीज है जिसे अंतरिक्ष में ले जाने की मनाही है। हालांकि, नासा के अनुसार स्पेस में फल, स्पेगटी, कैंडी, पीनट बटर और ब्राउनी जैसी चीजों का सेवन किया जाता है। क्योंकि इस फूड्स कि शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है। साथ ही इन प्रोडक्ट को अलग तरीके से पैक किया जाता है जिससे ये खराब न हो। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्पेस स्टेशनों में भोजन को गर्म करने के लिए ओवन भी मिलता है।
अंतरिक्ष स्टेशन पर किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया जा सकता है इस पर ज्यादा बात नहीं की गई है। नासा का कहना है कि जिन फूड्स को रेफ्रिजरेटर में रखने की जरूरत होती है वह पदार्थ स्पेस स्टेशन तक नहीं जा सकते हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय द फ्रैंकलीन इंस्टीट्यूट ने एक लिस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि इन 5 खाद्य पदार्थों को अंतरिक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है।
सोडा
फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार- स्पेस में सोडा जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना मना है। क्योंकि अंतरिक्ष में माइक्रगैविटी होने के कारण वहां का रहन-सहन और खानपान पृथ्वी से काफी अलग होता है। सोडा में कार्बोनेशन होता है जोकि स्पेस में अलग तरह से काम करता है। इन पेय पदार्थों में कार्बन डाइऑक्साइड के बबल तरल के अंदर रहते हैं। जिसे गैस के रूप में रिलीज नहीं किया जा सकता है।
आइसक्रीम
नासा ने आइसक्रीम ले जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। क्योकि आइसक्रीम ऐसा पदार्थ है जो आसानी से पिघल जाता है। इससे जरूरी उपकरण खराब हो सकते हैं। इसके अलावा यह माइक्रोग्रैविटी में धूल भी बना सकती है। इसलिए एस्ट्रोनॉट स्पेस में आइसक्रीम का सेवन नहीं कर सकते हैं।
ब्रेड और क्रैकर्स
एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में जाते हैं जहां उनके खान-पान और रहन-सहन में काफी प्रभाव पड़ता है। स्पेस में ब्रेड और क्रैकर्स का सेवन करने की मनाही है। ब्रेड और क्रैकर्स के छोटे टुकड़े अंतरिक्ष में तैर सकते हैं। इसके अलावा वह संवेदनशील उपकरण में फंस सकते हैं। नासा के अनुसार- ब्रेड में शेल्फ जीवन का अभाव होता है। इसलिए स्पेस में खाने से इनका परहेज किया जाता है। (ब्रेड से बनाएं ये रेसिपी)
शराब
फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट की वेबसाइट के अनुसार अंतरिक्ष में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अल्कोहल स्पेस स्टेशन के उपकरण को खराब कर सकती है। इसके अलावा शराब पीने से सुरक्षा सीमा खतरे में पड़ सकती है। यह भी कहा जाता है कि अधिक ऊंचाई पर अल्होकल का ज्यादा असर पड़ता है।
चीनी और नमक
चीनी और नमक जैसे खाद्य पदार्थ को अंतरिक्ष में ले जानें से मनाही है। क्योंकि स्पेस में एस्ट्रोनॉट अपने खाने में नमक को नहीं छिड़क सकते हैं। इससे नमक यान में तैर सकता है। उपकरण को दूषित करने के साथ-साथ वायु मार्ग को भी रोक सकता है। जो कि एस्ट्रोनॉट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा यह अंतरिक्ष यात्री के आंख, नाक और मुंह में भी फंस सकता है। बता दें कि इन पदार्थों को तरल रूप में ले जाया जाता है।
अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पृथ्वी के मुकाबले स्पेस का रहन-सहन और खान-पान काफी अलग होता है। ऐसे में स्पेस में इन खाद्य पदार्थों के सेवन और ले जाने की मनाही है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->