नवरात्रि के दूसरे दिन करें ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें संपूर्ण विधि

Update: 2024-04-10 08:11 GMT
ज्योतिष न्यूज़  : चैत्र मास की नवरात्रि का आरंभ कल यानी 9 अप्रैल दिन मंगलवार से हो चुका है और इसका समापन 17 अप्रैल को हो जाएगा। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है जो कि माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित किया गया है इस दिन भक्त देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से माता की कृपा प्राप्त होती है।
 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को विजय प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और घर परिवार में सुख शांति व समृद्धि बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मां ब्रह्मचारिणी की संपूर्ण पूजा विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 पूजन का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार आज यानी नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दो शुभ मुहूर्त मिल रहा है। पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है इसके बाद विजय मुहूर्त का आरंभ हो रहा है जो कि दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि—
आपको बता दें कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना का विधान होता है ऐसे में इस दिन सुबह उठकर माता का ध्यान करें इके बाद स्नान करके साफ वस्त्रों को धारण करें अब घर के मंदिर में एक चौकी लगाए और उस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। फिर माता की प्रतिमा को स्थापित करें और तिलक लगाएं। इसके बाद माता को पुष्प और रोली अर्पित करें इसके बाद देवी को मिठाई का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उनके मंत्रों का विधिवत जाप करें इसके बाद देवी की आरती कर भूल चूक के लिए क्षमा जरूर मांगे। आप इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की चालीसा, स्तोत्र आदि का पाठ भी कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->