Magh Month यहां जानें दिन तारीख और जरूरी बातें

Update: 2025-01-10 08:57 GMT
Magh Month ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो सभी महीनों को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन माघ का महीना खास होता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित महीना है इस पूरे महीने भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है इस महीने गंगा स्नान करना भी उत्तम माना जाता है।
 माघ मास में ही लोग गंगा किनारे कल्पवास करते हैं और माघ मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल माघ का आरंभ कब से हो रहा है और इस महीने से जुड़ी अन्य बातें भी आप से शेयर करेंगे तो
आइए जानते हैं।
 कब से शुरू हो रहा माघ—
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की शुरुआत इस साल 14 जनवरी 2025 से हो रही है और इसका समापन 12 फरवरी 2025 को हो जाएगा। 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस महीने में भगवान सूर्यदेव और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना व व्रत करने का विधान होता है। मान्यता है कि माघ मास में अगर पूजा पाठ और व्रत किया जाए तो श्री हरि भक्तों की सारी मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं। माघ माह में गंगा स्नान करना भी लाभकारी माना जाता है। इस महीने में गंगा स्नान करने के बाद दान करने से पितरों को शांति और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
 इस महीने श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना उत्तम माना जाता है इसके अलावा तुलसी पूजन को भी लाभकारी बताया गया है। इस महीने गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और गर्म वस्त्रों का दान जूर करना चाहिए। साथ ही इस महीने काले तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान करना भी शुभ माना जाता है।
 
Tags:    

Similar News