इस उपाय से बनी रहेगी घर में हमेशा धन-धान्य और सुख-समृद्धि

Update: 2023-04-25 16:41 GMT
हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भरा रहे। लेकिन कई बार वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ गलतियां व्यक्ति के जीवन पर गलत प्रभाव डालती हैं। अगर घर को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित किया जाए तो यहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में कुछ चीजों को बदलकर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
साफ-सफाई का रखें ध्यान
घर को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है। अगर घर में साफ-सफाई नहीं है तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा घर की सुख-समृद्धि भी प्रभावित होती है। घर में कहीं भी धूल जमा न होने दें। साथ ही समय-समय पर जाले भी साफ करते रहें। घर में साफ-सफाई न होने के कारण आपको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में कपूर जलाएं
पूजा के साथ-साथ आप अपने घर में कपूर भी जलाएं। कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आपके घर में रोज झगड़ा होता रहता है तो पान की सुपारी में कपूर लगाकर जला दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
पूजा घर की दिशा
घर में पूजा करते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर की उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर बनाना चाहिए। इसके अलावा कभी भी सीढ़ियों और बाथरूम के नीचे मंदिर नहीं बनाना चाहिए।
सोने की सही दिशा
दक्षिण दिशा में पैर करके सोना बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। घर में दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना भी बेहद अशुभ माना जाता है।
पंचमुखी दीपक
जलाएं मंगलवार के दिन हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आपके घर में नकारात्मकता है तो पंचमुखी का दीपक जलाएं। इसके अलावा घर में अष्टगंध जलाएं। अश्वगंधा की सुगंध आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
Tags:    

Similar News

-->