मां लक्ष्मी की तस्वीर हाथी पर सवार क्यों होती है

Update: 2023-04-30 15:03 GMT
यह हम सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
लेकिन अगर घर पर माता की मूर्ति या तस्वीर को रखें तो उसमें ऐरावत हाथी होना बहुत शुभ माना जाता है।
अगर हाथी अपनी सूंड में कलश लिए है तो यह और भी शुभ फलों को प्रदान करने वाली तस्वीर है।
गजलक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर (मां लक्ष्मी जिसमें श्वेत हाथी पर सवार हैं) को घर के उत्तर-पूर्व कोने या मंदिर में सीधे हाथ की तरफ रखा जाना चाहिए।
देवी लक्ष्मी की गज पर सवार प्रतिमा या तस्वीर उत्तर दिशा में रखना भी शुभ माना गया है।
घर में हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति से संपन्नता, सुख, समृद्धि, शांति, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, उपलब्धि, खुशियां, धन आदि के रास्ते सरलता से खुलते हैं।
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी गजलक्ष्मी कही जाती हैं और श्राद्ध पक्ष की अष्टमी पर इनका विशेष व्रत, अर्चन और आराधन किया जाता है।
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की कथा पांडव, कुंती देवी और ऐरावत से जुड़ी है।
मां लक्ष्मी के शुभ वाहन में चांदी या सोने का हाथी बहुत पवित्र माना गया है लेकिन क्षमता अनुसार पीतल, लकड़ी, कांसे, संगमरमर और रेड स्टोन भी शुभ कहा गया है।
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी घर में रखने से अन्य देवी देवता का आशीष भी सहज मिल जाता है।
हाथी पर सवार मां लक्ष्मी आरोग्य,सौभाग्य और सफलता की शुभ प्रतीक हैं।
Tags:    

Similar News

-->