वास्तु शास्त्र में हाथी क्यों है शुभ

Update: 2023-05-07 15:43 GMT
चांदी एक शुभ धातु मानी जाती है। हाथ शुभ पशुओं में शामिल किया जाता है। जब दो शुभ वस्तुओं का मिलन होता है तो घर में खुशियों की बारिश होना तय है। चांदी का हाथी घर में शुभ समाचार लाता है, धन की दिक्कतें दूर करता है, सफलता के दरवाजे खोलता है। संपदा में वृद्धि करता है। परस्पर रिश्तों में मिठास लाता है। घर को अनैतिकता से दूर रखता है। घर में सात्विक्ता और पवित्रता का वातावरण बनता है।
वास्तु शास्त्र में हाथी को घर के लिए सौभाग्यशाली बताया गया है। घर की उत्तर दिशा में छोटी सी ठोस चांदी की हाथी मूर्ति रखने से घर में सुख शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। इससे भगवान गणपति और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
घर में हाथी रखने वाले व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत होती है। संतान प्राप्ति होती है। बौद्धिक विकास होता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
हाथी बहुत समझदार प्राणी है, इसकी लंबी आयु, बड़े कान और धैर्य इसे महत्वपूर्ण बनाते हैं। हाथी शक्ति, लंबी आयु, निष्ठा, ज्ञान औऱ धैर्य का जीता जागता प्रमाण है।
घर की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन लाभ होता है।
अगर कुंडली में पांचवें या बारहवें स्थान पर राहु बैठा हो तो घर में हाथी की मूर्ति रखने से राहु शांत होता है।
घर में चांदी के हाथियों का जोड़ा रखने से धन के नए नए स्त्रोत खुलते हैं और करियर तथा व्यापार में तरक्की की संभावनाएं बनती हैं।
अगर हाथी की मूर्ति को स्टडी रूम में रखा जाए तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है औऱ मस्तिष्क में एकाग्रता आती है।
हाथी के जोड़े की मूर्ति को मुख्य द्वार के बिलकुल सामने रखा जाए तो धन के रास्ते घर तक आते हैं, ऐसा वास्तु कहता है।
बेडरूम में हाथी की मूर्ति जोड़े में रखी जाए तो पति पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है।
हाथी की मूर्ति दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए।
अगर धन लाभ के लिए घर या दुकान में हाथी की मूर्ति रख रहे हैं तो हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई होनी चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->