सूर्य देव मीन राशि में रहकर किन राशि वालों को पहुंचाएगा फायदा

सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।

Update: 2022-03-16 16:25 GMT

सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव ने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव मीन राशि में 13 अप्रैल तक रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव का मीन राशि में विराजमान रहना कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य देव मीन राशि में रहकर किन राशि वालों को फायदा पहुंचा रहे हैं...

मेष राशि-
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि-
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है
वृश्चिक राशि-
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कल कितने बजे से है होलिका दहन का उत्तम मुहूर्त, जानें क्या कहते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य
धनु राशि-
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
इस समय निवेश करना शुभ रहेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।


Similar News