फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोमवार (Monday) भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्‍न करके उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास होता है. सोमवार को लोग व्रत (Monday Fast) रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं. इससे जिंदगी की गई सारी समस्‍याएं खत्‍म हो जाती हैं और सुख-समृद्धि मिलती है. वहीं सोमवार का दिन समस्‍याओं से निजात पाने के लिहाज से इसलिए भी खास होता है क्‍योंकि इस दिन किए गए उपाय (Remedies) बहुत जल्‍दी और खासा लाभ देते हैं. केवल दूध से किए गए उपाय ही कई समस्‍याओं को दूर करने की ताकत रखते हैं.

ये उपाय दूर करेंगे कई समस्‍याएं
हर व्‍यक्ति के जीवन में समस्‍याएं होती हैं और उनके पीछे उसके कर्म, ज्‍योतिषीय कारण और कुछ बाहरी कारण भी जिम्‍मेदार होते हैं. सोमवार को कुछ उपाय करके इन समस्‍याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है.
- ऐसे जातक जिनकी मैरिड लाइफ में समस्‍याएं आ रही हों वे किसी भी सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिव मंदिर में चढ़ा दें. कुछ ही दिन में फर्क नजर आने लगेगा.
- जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही हो, उन्‍हें भी सोमवार को शिव मंदिर में गौर-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करने से लाभ होगा. जल्‍द ही शहनाइयां बज उठेंगी.
- जिन जातकों की कुंडली में ग्रह दोष हों और उसके कारण तरक्‍की में बाधाएं आ रही हों या जिंदगी में सुख-शांति न मिल रही हो, वे 7 सोमवार तक शिवलिंग पर कच्‍चा दूध चढ़ाएं. इससे कुंडली के ग्रह भी अच्‍छे फल देने लगेंगे और शिव जी सारी मनोकामनाएं भी पूरी कर देंगे.
- लगातार पैसों की तंगी बनी रहती हो तो सोमवार को जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. इसके अलावा रूद्राक्ष की माला से ऊँ सोमेश्वराय नमः का करीब 108 बार जप करें. हर पूर्णिमा को दूध-जल से चन्द्रमा को अर्घ्य दें. कुछ ही दिनों में आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी.जनता से रिश्ता वेबडेस्क।


Tags: