कब है यशोदा जयंती, जानिए इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व

हर वर्ष फाल्गुन माह की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है।

Update: 2021-02-21 06:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हर वर्ष फाल्गुन माह की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पालक माता और नंदी की पत्नी माता यशोदा का जन्मदिन होता है। इस बार यह तिथि 4 मार्च 2021 को पड़ रही है। यशोदा जयंती के दिन श्रीकृष्ण के मंदिरों में और दुनियाभर के इस्कॉन टेम्पल्स में मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों के लिए व्रत करती हैं और उनके सुख की मंगलकामनाएं करती हैं। यह त्यौहार गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारतीय राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं यशोदा जयंती का शुभ मुहूर्त और महत्व

यशोदा जयंती का शुभ मुहूर्त:
यशोदा जयन्ती, 4 मार्च, बृहस्पतिवार
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- मार्च 04, 2021, बृहस्पतिवार को रात 12 बजकर 21 मिनट से
षष्ठी तिथि समाप्त- मार्च 05, 2021, शुक्रवार को रात 09 बजकर 58 मिनट पर
यशोदा जयंती का महत्व:
यह दिन माताओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और मंगलकामनाओं के लिए व्रत करती हैं। इस दिन यशोदा जी की गोद में बैठे हुए कृष्ण जी की और मां यशोदा की पूजा करने से हर तरह की परेशानियां जो संतान से संबंधित हों, दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं। मान्यता है कि अगर कोई महिला इस दिन भगवान श्री कृष्ण और यशोदा जी की पूजा करती है तो उसे भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में दर्शन देते हैं। साथ ही इच्छाओं को पूर्ण करते हैं।


Tags:    

Similar News

-->