चैत्र नवरात्रि कब है.....जानें कलश स्थापना का समय
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर माता रानी की कृपा रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। चैत्र नवरात्रि इस साल 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। जानिए इस साल चैत्र नवरात्रि में माता रानी के पूजन में कौन-कौन से पूजन सामग्री जमा करनी चाहिए। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। जानिए नवरात्रि की पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट-