Vivo Y400 5G: लॉन्च से पहले कीमत लीक, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Update: 2025-08-04 02:13 GMT
Vivo Y400 5G: Vivo Y400 Pro के बाद अब कंपनी इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। वीवो का यह फोन कल यानी 4 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत का खुलासा हो गया है। इसमें दमदार 6,500mAh की बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे। वीवो का यह फोन 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। कंपनी ने इस फोन के कई फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। इसे दो कलर ऑप्शन- ऑलिव ग्रीन और ग्लैम व्हाइट में पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर मिल सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के इस फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में दमदार 6000mAh की बैटरी के साथ-साथ कंपनी 90W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दे सकती है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS के साथ आ सकता है।
Tags:    

Similar News

null