Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा के दौरान करें इस कथा का पाठ

Update: 2024-09-17 03:59 GMT
Vishwakarma Puja 2024: धार्मिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, कुबेरपुरी जैसे सभी देवनगरी का रचनाकार कहा जाता है। कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर लोग भगवान विश्वकर्मा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के दौरान कथा का पाठ करना बिल्कुल भी न भूलें। कथा का पाठ करने से साधक को व्यवसायिक क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है।
विश्वकर्मा पूजा कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, सृष्टि के प्रारंभ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु प्रकट का अवतरण हुआ। श्रीहरि की नाभि से कमल निकला था। इस कमल से ब्रह्मा जी चार प्रकट हुए थे। ब्रह्मा जी के पुत्र वास्तुदेव थे। वास्तुदेव, धर्म की वस्तु नामक स्त्री से जन्मे सातवें पुत्र थे। इनकी पत्नी का नाम अंगिरसी था। अंगिरसी ने पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम ऋषि विश्वकर्मा था। ऋषि विश्वकर्मा वास्तुकला के आचार्य बनें। उनके पिता को वास्तुकला का ज्ञान था। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने जगत के पालनहार भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, पांडवों की इंद्रप्रस्थ नगरी, भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, इंद्र का व्रज और सोने की लंका का निर्माण किया था।
Tags:    

Similar News

-->