Shukra Gochar : सुखों के कारक शुक्र देव ने कर्क राशि में किया गोचर

Update: 2024-07-09 11:05 GMT
शुक्र गोचर Shukra Gochar : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ का महीना विवाह के लिए month for marriage बेहद शुभ होता है। इस महीने में विवाह करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। हालांकि, सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली मिलान अनिवार्य होता है। कुंडली मिलान में कई प्रकार के दोषों का पता चलता है। इनमें नाड़ी और भकूट दोष प्रमुख हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु और शुक्र मजबूत होने पर जातक की शादी शीघ्र हो जाती है। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को रिश्ता तय हो सकता है।
शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन Venus zodiac change
सुखों के कारक शुक्र देव 7 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर Out of Gemini कर्क राशि में गोचर किया है। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र देव 9 जुलाई को पुष्य और 20 जुलाई को अश्लेषा एवं 31 जुलाई को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।शुक्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातक अधिक लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।
वर्तमान समय से लेकर 31 जुलाई तक मकर राशि के जातकों का विवाह प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि, शनि के वक्री चाल के चलते मकर राशि के जातकों को कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा।
जुलाई के महीने में मीन राशि के जातकों का भी रिश्ता तय हो सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। वहीं, राहु लग्न भाव में विराजमान हैं। विवाह योग्य जातक का रिश्ता तय हो सकता है। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही पार्टनर भी खूबसूरत मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->