Vastu tips: भाग्य उदय के साथ होगी धन- ऐश्वर्य में वृद्धि इस दिशा में लगाएं तांबे का सूर्य

Update: 2024-06-17 09:34 GMT
Vastu tips: घर की सजावट करते हुए आप क्या तस्वीरें, फूल या रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे न सिर्फ घर सुंदर लगता है, बल्कि घर में सकारात्मक उर्जा भी आती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो तांबे का सूर्य लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जीवन में धन- ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती है और जातक को तरक्की की भी मिलती है। लेकिन घर में तांबे का सूर्य लगाने से पहले आप कुछ बातें जान लें...
तांबे से बने SUN को लगाने से पहले जान लें ये वास्तु टिप्स
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में तांबे का सूर्या लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप दरवाजे या खिड़की पर लगा सकते हैं।
- घर का ईशान कोण वाली दीवार तांबे वाले सूरज के लिए लाभकारी मानी जाती है।
- लिविंग रूम में तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख- शांति और खुशहाली रहती है।
- नौकरी- कारोबार में तरक्की के लिए आप ऑफिस के पूर्व दिशा वाली दीवार पर तांबे का सूर्य लगा सकते हैं।
- वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के बेडरूम में तांबे का सूरज नहीं लगाना चाहिए।
- इसके अलावा तांबे के सूर्य की साफ- सफाई का भी खास ध्यान रखें। इससे घर में Positivity बरकरार रहती है।
तांबे का सूरज लगाने का लाभ
- वास्तु शास्त्र की मानें तो ऑफिस में लगाने से काम- धंधे में भरपूर सफलता मिलती है और आर्थिक रूप से जातक मजबूत बनता है।
- तांबे का सूर्य घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और गृह- क्लेश से छुटकारा मिलता है।
- जिन लोगों के घर में तांबे का सूर्य होता है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में खूब मान- सम्मान मिलता है और कोई भी सुख- सुविधा की कमी नहीं रहती है।
- वास्तु के नियमों की मानें तो तांबे का बना सूर्य लगाने से व्यक्ति की Attraction शक्ति बढ़ती है और रिश्तों में सुधार होता है।
Tags:    

Similar News

-->