Vastu Tips: धन प्राप्ति के लिए अजमाएं ये उपाय... सौभाग्य और समृद्धि में होगी वृद्धि

जीवन अच्छा हो और सुख-सुविधाओं से भरपूर हो यह कौन नहीं चाहता है।

Update: 2021-01-06 05:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कजीवन अच्छा हो और सुख-सुविधाओं से भरपूर हो यह कौन नहीं चाहता है। हर कोई अपने परिवार को बेहतर जीवन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार इसके बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। कई बार बिना बात के भी पैसा खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष से प्रभावित होती हैं और इससे व्यक्ति की तरक्की में बाधा आती है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. अगर तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगा हो तो व्यक्ति को आर्थिक रूप से लाभ होता है। साथ ही मानसिक और शारीरिक लाभ भी होता है।
2. घर में अगर शीशा पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में लगा हो तो इसे तुरंत हटा लें। इससे व्यक्ति या घर की प्रगति में बाधा आती है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी चलते हुए गहनों को नहीं पहनना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।
4. घर के चारों तरफ अगर खुली जगह हो तो घर में धन और वैभव की बरकत रहती है।

5. घर की ऊंचाई की भी वास्तु शास्त्र में महत्ता है। यह दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे व्यक्ति को काम में सफलता हासिल होती है।
6. घर का कूड़ेदान या कचड़ा उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण दिशा में न रखें। इससे धन का नाश होता है।
7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नल से पानी टपक रहा है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही धन भी बेवजह खर्च होता है।
8. अगर घर का रसोई घर आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा में हो तो बेहतर होता है। अगर पश्चिम दिशा में रसोई घर होता है तो धन का आगमन बेहतर होता है लेकिन बरकत नहीं रहती है।
9. अगर घर में तिजोरी की दिशा सही हो तो आर्थिक जीवन बेहतर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को दक्षिण की दिवार से सटाकर रखें। यह इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे।
10. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा नहीं होना चाहिए। इससे धन का नुकसान होता है।




Tags:    

Similar News

-->