Vastu Tips: पैसों की तंगी दूर करने के लिए घर में जरूर लगाए ये पौधा

Update: 2024-07-15 12:12 GMT
Vastu Tips: आमतौर पर लोग घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। पेड़-पौधे ना सिर्फ घर की सुदंरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, बहुत से ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से शुभता का आगमन होता है। इन्हीं पौधों में से एक है मोरपंखी का पौधा।
मोरपंखी का पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है और यह आपके जीवन में भी Positivity 
लाता है। घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से सुख-शांति आती है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में बरकत आती है।
तो आइए जानें मोरपंखी के पौधे से जुड़े वास्तु उपाय के बारे में-
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से ग्रह दोष कम होता है। खासकर यह पौधा आपके जीवन से राहु दोष कम करने में भी मदद करता है। इस पौधे के पॉजिटिव प्रभाव से राहु का बुरा असर भी आपके जीवन से खत्म होता है।
यह पौधा आपको घर की परेशानियां और कलेश से भी बचाता है। इसके अलावा, घर के बच्चों को नजर दोष से भी बचाता है। घर में इस पौधे को लगाने से परिवार के सदस्यों में किसी भी तरह का कलेश नहीं होता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी को विद्या का पेड़ भी कहते है। यह पौधा सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं होता, बल्कि इसके अनेक लाभ भी है। मोरपंखी का पौधा घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही सुख-शांति भी लाता है।
यह घर के वातावरण को शुद्ध रखता है और Positivity एनर्जी बनाए रखता है। इससे घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और परिवार के सदस्यों का मन सकारात्मक रहता है। विद्या का पेड़ होने के कारण इसके प्रभाव से बुद्धि का विकास होता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। एकाग्रता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहते हैं।
Tags:    

Similar News

-->