Vastu Tips: जाने घर के किस दिशा में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन

Update: 2024-07-19 09:59 GMT
Vaastu Shaastra: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कुछ टिप्स बताई गई हैं। घर में मौजूद चीजों की दिशा को ठीक करके आप इस तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत दिशा में अगर आप कोई वस्तु रखते हैं तो उसका असर आपके जीवन पर दिखाई देगा।
वास्तु
शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में डस्टबिन को गलत दिशा में रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन को घर की किस दिशा में रखना चाहिए।
इस दिशा में न रखें डस्टबिन
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि डस्टबिन को कभी भी घर के अंदर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर के मुखिया को भी तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
इस दिशा में डस्टबिन रखने से बढ़ेगी आर्थिक समस्या
Vaastu Shaastra  में बताया गया है कि अगर आप डस्टबिन को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखते हैं तो आपको धन संचय करने में परेशानी होगी। ऐसा करने से घर में जमा धन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और घर के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
पूर्व और उत्तर दिशा में भी न रखें डस्टबिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों में निराशा फैलने लगती है। इससे घर के सदस्यों के विकास में बाधा आती है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में रखा डस्टबिन नौकरी और करियर के बेहतर अवसरों में भी कमी ला सकता है।
इस दिशा में रखें डस्टबिन
वास्तु शास्त्र में घर के अंदर डस्टबिन रखने की सही दिशा भी बताई गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसलिए इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा रहता है। इसके साथ ही डस्टबिन को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।
इस दिशा में भी डस्टबिन रखना शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान कभी भी घर से बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में Dustbin  के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
Tags:    

Similar News

-->